*परीक्षा पर चर्चा को लेकर केवी वन में रहा उत्साह का माहौल* – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

*परीक्षा पर चर्चा को लेकर केवी वन में रहा उत्साह का माहौल*

😊 Please Share This News 😊

  *छात्र-छात्राओं की जिज्ञासा का हुआ समाधान* 

  *तालिब हुसैन* 

 जफलपुर. परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के 8 वां संस्करण 

विधार्थियों के लिए यादगार रहा. पीएम श्री केन्द्रीय विधालय क्र. 1 जीसीएफ में प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उदबोधन को लेकर विधार्थियों में खासा उत्साह नजर आया. उन्होंने परीक्षा पर चर्चा के मंच से विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उनकी जिज्ञासाओं का समधान किया. हज़ारों विद्यार्थियों ने बड़ी स्क्रीन के माध्यम से इस कार्यक्रम का लाईव देखा. इससे पूर्व प्राचार्य रजनीश कुमार सिंघई ने इस कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए इसके महत्त्व पर प्रकाश डाला. विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री मोदी से खुल कर सवाल पूछे और परीक्षा के दौरान अपनी मानसिक स्थिति के बारे में बात की. प्रधानमंत्री ने विद्यार्थियों को परीक्षा के दबाव से निपटने के नायाब सुझाव दिए . शिक्षक

आनन्द स्वरूप ने बताया कि 

दसवीं तथा बारहवीं बोर्ड के विद्यार्थियों ने इस कार्यक्रम का विशेष लाभ लिया.विद्यालय प्रांगण में विद्यार्थियों व शिक्षकों के साथ बड़ी तादात में अभिभावक उपस्थित रहे व इस सार्थक आयोजन से लाभान्वित हुए.

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]