किस्मत न्यूज़ रतलाम,भारत सरकार के आदेश पर वीर बाल दिवस मनाया, रिपोर्ट मनोहर मालवीय। – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

किस्मत न्यूज़ रतलाम,भारत सरकार के आदेश पर वीर बाल दिवस मनाया, रिपोर्ट मनोहर मालवीय।

😊 Please Share This News 😊

किस्मत न्यूज़ रतलाम,एकीकृत शासकीय नित्यानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मैं भारत स्काउट गाइड की छात्राओं द्वारा वीर बालक दिवस मनाया गया 

इस अवसर पर गाइडर एवं उच्च माध्यमिक शिक्षक श्री मति ललिता कदम ने गुरु गोविंद सिंह जी के साहबजादों बाबा जोरावर सिंह एवं फतेह सिंह जी की शहादत को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके इतिहास को याद कर श्रद्धा सुमन देकर यह दिवस मनाया 

श्री मति ललिता कदम ने विद्यालय के छात्र छात्राओं को बताया कि साहसी बालको ने राष्ट्र ओर धर्म के प्रति निष्ठा की ओर छोटी सी आयु में अपने धर्म के लिए प्राणों की आहुति दी और छात्रों को वीर बाल दिवस का महत्व समझाया यह उन शहीदों को सम्मान और उनके बलिदान को समर्पित है जिन्होंने कम उम्र में धर्म और सच्चाई के लिए अपनी जान दी।सिखों के गुरु गोविंद सिंह के साहिबजादे जोरावर सिंह एवं फतेह सिंह ने सर्वोच्च बलिदान दिया उच्च माध्यमिक शिक्षिका श्रीमती ललिता कदम ने बताया कि 1704 ईस्वी में मुगलों ने भारत में आतंक मचा रखा था उन्होंने धर्म परिवर्तन पर जोर दिया परंतु इन सपूतों ने इस्लाम कबूल करने के स्थान पर शहादत को चुना और अपना धर्म नहीं छोड़ा ऐसे भारत के सपूतों को जिन्होंने अपने देश धर्म के लिए प्राणों का बलिदान दिया मुगलों ने दोनों वीर बालकों को सिर धड़ से अलग कर जिंदा दीवार में चुनवा दिया उस समय साहिबजादे अपने धर्म का पाठ कर रहे थे दोनों ही अपने धर्म के लिए शहीद हो गए और माता गुजरी ने भी शहादत की सूचना मिलने पर अपने प्राण त्याग दिए 

इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं सविता लक्ष्मी दीक्षा रितिका चित्रलेखा सारा दिव्या पूनम वंशिका राजश्री ने भी अपने विचार रखे और वीर बालकों की गाथा सुनाई

विद्यालय परिवार की ओर से रमा टिलवानी ने वीर बालक का परिचय दिया श्री मति आशा शर्मा वीर बालकों को याद करते हुए उनकी वीरता की बात बताई

शिक्षक सुभाष धनोलिया ने कार्यक्रम का संचालन ओर आभार व्यक्त किया

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754