इंदौर भव्य वैवाहिक गठबंधन: स्व. बाबूजी राधा किशन मालवीय के पौत्र और राज्यपाल थावरचन्द गहलोत की नातिन के विवाह समारोह में उमड़ा जनसैलाब.मनोहर मालवीय। – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

इंदौर भव्य वैवाहिक गठबंधन: स्व. बाबूजी राधा किशन मालवीय के पौत्र और राज्यपाल थावरचन्द गहलोत की नातिन के विवाह समारोह में उमड़ा जनसैलाब.मनोहर मालवीय।

😊 Please Share This News 😊

इंदौर बन्ना मालवीय अंबेडकर ने नव-दंपति को बाबा साहब की तस्वीर भेंट कर दि शुभकामनाएं

इंदौर/उज्जैन: मध्यप्रदेश कांग्रेस के कद्दावर नेता पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय बाबूजी राधा किशन जी मालवीय के पौत्र एवं मप्र कांग्रेस (अ.जा. विभाग) के कार्यकारी अध्यक्ष श्री राजेंद्र मालवीय के सुपुत्र विशाल मालवीय एवं कर्नाटक के महामहिम राज्यपाल श्री थावरचन्द गहलोत जी की नातिन ऊर्जा सोलंकी के विवाह आशीर्वाद समारोह का भव्य आयोजन संपन्न हुआ।

इस गरिमामय अवसर पर बन्ना मालवीय अंबेडकर, शाजापुर के नेता जिनके नाम और कम से लोग जानते हैं राका ब्रांड (राका बामनिया), राकेश चौहान,केदार चौहान एवं अन्य साथियों द्वारा ने शिरकत कर नव-दंपति को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर उन्होंने मालवीय परिवार की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाते हुए नव-दंपति को संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की तस्वीर भेंट की और शुभकामनाएं दी ।

विरासत और विचारधारा का सम्मान:

समारोह के दौरान बन्ना मालवीय अंबेडकर ने कहा कि:

“बाबूजी राधा किशन जी मालवीय का जीवन सदैव समाज सेवा को समर्पित रहा। आज उनके पौत्र के विवाह के अवसर पर बाबा साहब की तस्वीर भेंट करना हमारे लिए गर्व और वैचारिक प्रतिबद्धता का प्रतीक है। मैं मालवीय परिवार और महामहिम राज्यपाल जी के परिवार को इस नवीन संबंध की हार्दिक बधाई देता हूँ।”

इस मांगलिक उत्सव में राजनीति, समाजसेवा और विभिन्न क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियों ने उपस्थित होकर वर-वधू को अपना स्नेह और आशीर्वाद दिया। राजेंद्र मालवीय जी ने सभी अतिथियों का आत्मीय स्वागत कर आभार व्यक्त किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]