बैतूल.*जिला स्तरीय युवा संसद, भाषण प्रतियोगिता संपन्न* *लतिका प्रथम, आदित्य द्वितीय रहे* अकरम खान पटेल की रिपोर्ट।
|
😊 Please Share This News 😊
|
बैतूल। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस जेएच के अटल सभागार में यूथ संसद कार्यक्रम के तहत आपातकाल के 50 वर्ष, लोकतंत्र के लिए सबक विषय पर जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम भाजपा जिला अध्यक्ष सुधाकर पवार, जन भागीदारी समिति के अध्यक्ष घनश्याम मदान, प्राचार्य डॉ.मीनाक्षी चौबे, समाजसेवी ऋषिराज सिंह परिहार के आतिथ्य में और मेरा युवा भारत की जिलाधिकारी सुषमा गवली अध्यक्षता में समापन हुआ। इस मौके पर जिला अध्यक्ष सुधाकर पवार ने कहा कि वह समय भी हम सभी ने देखा है कि जिस समय में इमरजेंसी में देश किस स्थिति से गुजरा है। घनश्याम मदान ने कहा कि आज प्रतिभाओं की कोई भी कमी किसी भी क्षेत्र में नहीं है केवल मंच की इन्हें आवश्यकता है। भाषण प्रतियोगिता में चयन समिति के रूप में डॉ.राजेश शेषकर, युगल किशोर सरले, सुशील उदयपुर, गौरी बालपुरे, अशोक मालवीय रहे। इस भाषण प्रतियोगिता में लतिका साहू, आदित्य राठौर, स्नेहा बोस, योगी देशमुख, सोनाली आहके द्वारा क्रमश प्रथम द्वितीय तृतीय, चतुर्थ एवं पंचम स्थान प्राप्त किया गया। समापन सत्र में डॉ.अनिता सोनी एवं अतिथियों द्वारा स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। सुषमा गवली ने बताया कि भारत सरकार द्वारा युवाओं में छुपी हुई प्रतिभाओं को निखारने का एक अनूठा अवसर भारत सरकार द्वारा चलाया जा रहा है। प्राचार्य डॉक्टर मीनाक्षी चौबे ने बताया कि हमारा जिला सदैव प्रतिभाओं का रहा है। पांच बच्चे चयनित होकर के राज्य स्तर पर जाएंगे और जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए परचम लहराएंगे। मंच संचालन प्रो.संतोष पवार ने व आभार डॉ.जीपी साहू द्वारा व्यक्त किया गया। कार्यक्रम को संपन्न करने में प्रो शंकर सातनकर, धनंजय ठाकुर, डॉ.गीता माली डॉ.साधना ठाकुर, डॉ.ममता राजपूत, प्रो.निर्मल विश्वास, प्रो.संदीप राने, रामनारायण शुक्ला, हनुमत राव पांसे, वीरेंद्र बिलगैया द्वारा सहयोग किया गया।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

