किस्मत न्यूज़ बैतूल 🔹 *किला खंडारा की चोरी का गंज पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा* 🔹 *दो आरोपी गिरफ्तार, करीब ₹9 लाख कीमत के सोने-चांदी के जेवरात एवं चांदी के सिक्के बरामद* 🔹 *चोरी के बाद जेवरात बेचने की फिराक में घूम रहा था मुख्य आरोपी, मुखबिर सूचना पर पुलिस के हत्थे चढ़ा* अकरम खान पटेल की रिपोर्ट
|
😊 Please Share This News 😊
|
किस्मत न्यूज़ बैतूल कार्यालय पुलिस अधीक्षक, जिला बैतूल (म.प्र.)
दिनांक : 12.08.2026
थाना : गंज, जिला बैतूल
🔹थाना गंज क्षेत्र के किला खंडारा में घर से सोने-चांदी के जेवरात एवं नगदी चोरी करने के मामले का गंज पुलिस ने त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए खुलासा कर दिया है। पुलिस ने वारदात में शामिल दो आरोपियों जय मालवी पिता गोकुल मालवी, उम्र 24 वर्ष, निवासी किला खंडारा एवं शुभम पिता सुनील यादव, उम्र 24 वर्ष, निवासी सुभाष वार्ड, हमलापुर को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर करीब ₹9 लाख कीमत के सोने-चांदी के जेवरात एवं चांदी के सिक्के बरामद किए गए हैं।
🔹 *घटना का विवरण*
दिनांक 08.08.2026 को फरियादी विवेक पिता राधिकाप्रसाद राठौर, उम्र 26 वर्ष, निवासी किला खंडारा, थाना गंज ने थाना गंज उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि अज्ञात आरोपी उसके घर से सोने का मंगलसूत्र, कान के झाले, अंगूठी, लॉन्ग, दो जोड़ी पैर पट्टी, चांदी की बिछिया तथा ₹35,000 नगदी चोरी कर ले गए हैं।
🔹 *अपराध पंजीयन*
फरियादी की रिपोर्ट पर थाना गंज में *अपराध क्रमांक 250/2026, धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस* के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
🔹*पुलिस ने 04 दिन में सुलझाई चोरी की वारदात*
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश कुमार खरपुसे एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सुश्री अन्नपूर्णा सिरसाम के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गंज निरीक्षक नीरज पाल को आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी एवं चोरी की संपत्ति बरामद करने के निर्देश दिए गए।
🔹निर्देशों के पालन में थाना गंज पुलिस द्वारा टीम गठित कर घटनास्थल, संदिग्ध व्यक्तियों एवं संभावित ठिकानों पर लगातार पतासाजी की गई। पुलिस टीम द्वारा तकनीकी एवं मैदानी स्तर पर की गई मेहनत के परिणामस्वरूप पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग प्राप्त हुए।
🔹*जेवरात बेचने की फिराक में घूम रहा था आरोपी*
दिनांक 12.08.2026 को पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि किला खंडारा का एक युवक चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवरात बेचने की नीयत से गांव में घूम रहा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर संदिग्ध युवक को पकड़ा गया।
🔹पूछताछ में युवक ने अपना नाम *जय मालवी पिता गोकुल मालवी, उम्र 24 वर्ष, निवासी किला खंडारा बताया* । पुलिस द्वारा पूछताछ किए जाने पर आरोपी ने अपने साथी *शुभम पिता सुनील यादव, उम्र 24 वर्ष, निवासी सुभाष वार्ड, हमलापुर* के साथ मिलकर किला खंडारा में चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया।
इसके बाद दोनों आरोपियों को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई।
🔹 *गिरफ्तार आरोपीगण*
1. *जय मालवी पिता गोकुल मालवी, उम्र 24 वर्ष, निवासी किला खंडारा.*
2. *शुभम पिता सुनील यादव, उम्र 24 वर्ष, निवासी सुभाष वार्ड, हमलापुर*
🔹*बरामद सामग्री*
आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किए गए *सोने-चांदी के जेवरात एवं चांदी के सिक्के, कुल अनुमानित कीमत करीब ₹9,00,000, बरामद* किए गए।
दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आज दिनांक 12.08.2026 को माननीय न्यायालय बैतूल के समक्ष पेश किया जा रहा है।
🔹 *पुलिस की सराहनीय कार्यशैली*
चोरी की घटना के बाद गंज पुलिस द्वारा जिस तत्परता से घटनास्थल एवं संदिग्धों की पतासाजी की गई और तकनीकी एवं मैदानी सूचनाओं को आपस में जोड़ते हुए महज चार दिनों के भीतर वारदात का खुलासा किया गया, वह पुलिस की प्रभावी कार्यप्रणाली एवं टीमवर्क को दर्शाता है। पुलिस टीम की सतर्कता के कारण चोरी की गई लाखों रुपये की संपत्ति को बरामद कर लिया गया तथा वारदात में शामिल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई।
🔹पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन ने गंज पुलिस टीम की त्वरित कार्रवाई एवं उत्कृष्ट विवेचना की सराहना करते हुए टीम को प्रोत्साहित किया है। उन्होंने कहा कि जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा चोरी की घटनाओं में आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी एवं माल-मशरूका की बरामदगी के लिए पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
🔹 *सराहनीय भूमिका*
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी गंज निरीक्षक नीरज पाल, उप निरीक्षक संदीप परतेती, उप निरीक्षक इरफान कुरैशी, सहायक उप निरीक्षक किशोरी लाल सलाम, प्रधान आरक्षक अंकित अग्निहोत्री, प्रधान आरक्षक क्रमांक 365 नीलेश, प्रधान आरक्षक क्रमांक 79 मयूर, प्रधान आरक्षक हितुलाल, प्रधान आरक्षक चंद्र किशोर, आरक्षक क्रमांक 581 अनिरुद्ध यादव, आरक्षक मनोज इवने, आरक्षक क्रमांक 21 नवीन रघुवंशी, आरक्षक क्रमांक 159 नरेन्द्र धुर्वे, आरक्षक क्रमांक 686 शिवशंकर देवड़ा, आरक्षक कृष्णकांत तथा साइबर सेल से आरक्षक पंकज, आरक्षक दीपेन्द्र, आरक्षक राजेन्द्र एवं आरक्षक सचिन की महत्वपूर्ण एवं विशेष भूमिका रही।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

